प्रयागराज। निषाद इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के जिलाध्यक्ष राम टहल निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल को ज्ञापन सौंपकर निषाद स8माज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी कराए जाने एवं विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की मांग की। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश शासन की वर्ष 2016 एवं 2017 की अधिसूचनाओं तथा 1957 के शासनादेश का हवाला देते हुए कहा गया कि सेंसेस मैनुअल के अनुसार केवट, मल्लाह, निषाद, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोंडिया, मांझी, मधुआ सहित अन्य समकक्ष जातियां अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल हैं। बावजूद इसके जनपद एवं तहसील स्तर पर इन जातियों के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है, जो शासनादेश की भावना के विपरीत है। ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र जारी करने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा तहसील स्तर पर शासनादेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही नियमों के विपरीत ओबीसी प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। यह भी बताया कि अन्य राज्यों जैसे दिल्ली मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल झारखंड में ये जातियां अनुसूचित जाति में आती है। और पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर निषाद समाज को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाया जाए। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद विधायक दीपक पटेल ने मामले को शासन स्तर पर और विधानसभा में उठाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल प्रभारी राज निषाद दिलीप निषाद, नितेश निषाद बीरेन्द्र निषाद पिंटू निषाद भूपेन्द्र पांडेय, मंगलेश्वर पटेल सतीश आदि मौजूद रहे। प्रदीप मिश्रा 151045438

