EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक युवक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    28 Jul 2026 19:39 PM



गोंडा इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करूवापारा निवासी कृष्ण कुमार पांडेय व निबिहा परसापुर के अजीत तिवारी डुमरियाडीह के पास मोटरसाइकिल से घर लौटते समय सोमवार रात्रि अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया। जहां चिकित्सक ने कृष्ण कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायल का इलाज जिले के निजी अस्पताल में हो रहा है।मृतक युवक कृष्ण कुमार पांडेय खेती के साथ ही लकड़ी खरीदने का काम करता था। सोमवार सुबह वह फुफेरे भाई अजीत तिवारी (30) निबिहा परसपुर के साथ अयोध्या गए थे बीती रात वापस लौट रहे थे डुमरिया डी के पास यह घटना घटित हो गई । मृतक के परिवार में पिता रामयज्ञ पांडेय होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हो चुके है‌ं।कृष्ण कुमार पांच भाइयों में तीसरे नम्बर थे। भाई संतोष,प्रदीप,संदीप व विनय,मां सुमन देवी, पत्नी आरती, बेटी अंशिका (10)  बेटे अवनीश(12) का रो-रो कर बुरा हाल है।  इस हादसे को सुनकर लोग हैरान रह गये।अचानक हुए हादसे से किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया। रिपोर्ट पवन कुमार 151051049



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक