EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घंटों सड़क पर हुआ प्रदर्शन: युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, 2.5 घंटे पादरी बाजार-पिपराइच मार्ग जाम
  • 151188511 - FULMATI 0 0
    28 Jul 2026 17:43 PM



फास्ट न्यूज इंडिया हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद ट्रक से गिट्टी-बालू उतारने का काम करते थे। परिजन के अनुसार, 24 जुलाई को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच उसके साथ काम करने वाले तीन लोग उसे बालू उतारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारवाले उसकी खोज में जुटे रहे। इस बीच रविवार को तुर्रा नाले में मिले अज्ञात शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने पर परिजन उसे लेकर पादरी बाजार-पिपराइच मार्ग स्थित पप्पू कटरा पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। शाम चार बजे शुरू हुआ जाम करीब दो घंटे 20 मिनट बाद 6:20 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। मामले में पुलिस ने उपेंद्र की पत्नी की तहरीर पर सिकंदर और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिकंदर समेत दो अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद ट्रक से गिट्टी-बालू उतारने का काम करते थे। परिजन के अनुसार, 24 जुलाई को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच उसके साथ काम करने वाले तीन लोग उसे बालू उतारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारवाले उसकी खोज में जुटे रहे। इस बीच रविवार को तुर्रा नाले में मिले अज्ञात शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजन ने आशंका जताई कि शव उपेंद्र का हो सकता है। इसके बाद वे पिपराइच थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शव की फोटो दिखाकर पहचान कराई। परिजन ने शव की पहचान उपेंद्र निषाद के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव लाया गया तो परिवार और ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, शाहपुर थाने की पुलिस और जंगल धूसड़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और परिजन के बीच कई दौर की बातचीत चली। परिजन ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, मृतक की पत्नी को 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की मांग रखी। अधिकारियों ने मांगों पर सहमति जताते हुए जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और जाम समाप्त किया। डेढ़ माह की बेटी को छोड़ गया उपेंद्र उपेंद्र तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी कुसुम देवी से हुई थी। उसकी डेढ़ माह की बेटी है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी, मासूम बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की विवेचना जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ परिजन की मांगों को सुना गया है। उन्हें निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी  फूलमती 151188511 मौर्य



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक