उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर, संडवा चंडिका में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। समाजसेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत पावर मेक फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर विकासखंड संडवा चंडिका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किताबें एवं कॉपियां वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं विद्यालय परिसर में जल निगम के सहयोग से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अतिथियों की उपस्थिति में हुई। इस दौरान बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करती है। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। जल निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ना एक सकारात्मक सोच का परिचायक है। जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना निश्चित रूप से अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने पावर मेक फाउंडेशन और जल निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें शिक्षा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पावर मेक फाउंडेशन के एमडी किशोर कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। विद्यालय परिवार, जल निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
