वाराणसी। सुभाष चंद्रा अकादमी, चकरमा (चोलापुर), वाराणसी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनूप कुमार गौतम ने एथलेटिक क्लस्टर-V प्रतियोगिता की अंडर-17 भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता मुनारी ग्राउंड, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें अनूप कुमार गौतम ने 52.80 मीटर की प्रभावशाली दूरी तक भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से सुभाष चंद्रा अकादमी, परिवार, प्रशिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
अकादमी के शिक्षकों एवं कोच ने अनूप की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनूप भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी वाराणसी और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अनूप कुमार गौतम की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट - अंश यादव 151188798
