EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संत रविदास के विचारों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 Jul 2026 20:39 PM



29 जुलाई से शुरू होगा भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, हुई रणनीति तैयार

संत रविदास के आदर्शों को जन-आंदोलन बनाएगी भाजपा : आशीष श्रीवास्तव

काशी से होगा समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, प्रतापगढ़ में हुई तैयारी बैठक

भेदभाव मुक्त समाज का संदेश देते हैं संत रविदास : पूर्व विधायक धीरज ओझा

यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र, अजय वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार उनकी 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसके तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से मुक्त होकर एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। जिला महामंत्री राजेश सिंह ने बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूरा करने तथा 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रत्येक बूथ पर सामूहिक श्रवण सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। वहीं जिला महामंत्री राजन मिश्र ने गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अभियान के जिला संयोजक पवन गौतम, अशोक सरोज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260727203559392538201.mp4

20260727203714627645410.mp4

20260727203807059661814.mp4



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक