EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने रानीगंज बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 Jul 2026 20:10 PM



अधिवक्ताओं के हित और न्याय व्यवस्था सर्वोपरि: अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा

नई कार्यकारिणी से न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती: अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा

रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे अधिवक्ता और गणमान्य, धीरज ओझा ने दिलाई शपथ

यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने की। उन्होंने अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि इससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सकेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं समर्पित भाव से दायित्व निभाने का आह्वान किया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, महामंत्री परवेश मणि तिवारी, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर दूबे एवं अब्दुल रहमान, मंत्री अब्दुल कलाम, अनिल दूबे, दिनेश कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अशोक पटेल, दिनेश यादव, आशुतोष पाण्डेय तथा सुमित सरोज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, जयप्रकाश मिश्रा, देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद गुप्ता, राकेश सरोज, रमेश सिंह, शैलेश पांडे, रवि सिंह, मंगलम यादव, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260727200520203662736.mp4

2026072720054800643675.mp4

20260727200600714747425.mp4

20260727200607897588232.mp4

2026072720061307812560.mp4

2026072720063699152183.mp4

20260727200658822800517.mp4

20260727200735068471426.mp4

20260727200756096565445.mp4

20260727200844552665325.mp4



Subscriber

188810

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक