रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह
10-15 वर्षों से बदहाल बरही–बोगना मार्ग, जलभराव और गड्ढों से ग्रामीण परेशान, सड़क निर्माण की उठी मांग
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बरही – बोगना मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है । बरही से बोगना होते हुए धर्मागतपुर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग पिछले 10 से 15 वर्षों से जर्जर पड़ा है। बरही के पास करीब 200 से 300 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने से आए दिन राहगीर, विशेषकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है । स्थानीय निवासीयो ने बताया कि बरसात के मौसम में इस सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई। वहीं डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों से सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है , लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं । ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है । क्या बोले विभाग के जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड-1) के जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार ने बताया कि बरही–बोगना मार्ग को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है । सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ।
बाईट - डॉ संदीप शर्मा (ग्रामीण) निवासी बरही गाजीपुर ।
20260727194434192430480.mp4
20260727194442442406366.mp4
20260727194450884432506.mp4
20260727194452673881711.mp4
20260727194500823337785.mp4
