EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    27 Jul 2026 19:17 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं "मिसाइल मैन" के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, कासगंज के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, विज्ञान, शिक्षा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का मानना था कि सपने वही नहीं होते जो सोते समय आते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। उनका जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और सादगी, ईमानदारी तथा राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा वर्ग डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जिला महासचिव विमल कुमार सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, राजा सलमानी, प्रवीण राजपूत, मानशी ठाकुर, महक कुशवाह, परी, आदि कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक