EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 Jul 2026 19:05 PM



दो, फोटो 

पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा बोले— न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम

रानीगंज बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा रहे मुख्य अतिथि

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी रानीगंज, प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार (धीरज ओझा) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।Cसमारोह की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से आम नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सकता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं समर्पित भाव से दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, महामंत्री परवेश मणि तिवारी, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर दूबे एवं अब्दुल रहमान, मंत्री अब्दुल कलाम, अनिल दूबे, दिनेश कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अशोक पटेल, दिनेश यादव, आशुतोष पाण्डेय तथा सुमित सरोज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, जयप्रकाश मिश्रा, देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद गुप्ता, राकेश सरोज, रमेश सिंह, शैलेश पांडे, रवि सिंह, मंगलम यादव, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों के सम्मान एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक