EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रमोद ने पढ़ाया नये राज्यसभा सांसदों को विधायी कौशल का पाठ, बढ़ा प्रतापगढ़ का मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    27 Jul 2026 18:49 PM



पार्लियामेण्ट्री एनेक्सी में विषय बोध कार्यक्रम में विपक्ष के उपनेता के उदबोधन से गौरवपूर्ण हुई अनुभूति

फोटो- नई दिल्ली के पार्लियामेण्ट्री एनेक्सी में नव निर्वाचित राज्यसभा सांसदों को संसद की विधायी प्रक्रिया समझाते उप नेता प्रमोद तिवारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के अनुभव और वरिष्ठता के चलते संसदीय पटल पर प्रतापगढ़ के नाम एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। नई दिल्ली के पार्लियामेण्ट्री एनेक्सी में रविवार की शाम राज्यसभा के नव निर्वाचित सांसदों के लिए विशेष तौर पर विषय बोध कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी का उदबोधन कार्यक्रम हुआ। राज्यसभा सचिवालय द्वारा नव निर्वाचित सांसदों को संसद की कार्यवाही से जुड़े विधायी कौशल में निपुणता के लिए आयोजित विषय बोध में विपक्ष की ओर से सिर्फ प्रमोद तिवारी का चयन जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण की अनुभूति है। संसदीय यात्रा के प्रारम्भ कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व को लेकर सोमवार को यहां खासतौर पर प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल भी देखा गया। सांसद प्रमोद तिवारी ने उदबोधन में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को संसदीय कार्रवाई के नियमों व आचरण से जुड़े विषयों पर पारंगत किया। वहीं उन्होने नये सांसदों का ज्ञान बढ़ाते हुए उन्हें संसद के प्रश्न प्रहर में जनहित से जुड़े प्रश्नों को नियमों के तहत उठाने की भी जानकारियां प्रदान की। सांसद निधि के जनकल्याणकारी योजनाओं में उपयोग तथा खर्च को लेकर भी उपनेता प्रमोद तिवारी ने नव निर्वाचित सांसदों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। सांसद प्रमोद तिवारी के संसदीय अनुभव को लेकर नये सांसदों ने उदबोधन के बीच अपने सवाल भी रखे। इसके चलते सांसद प्रमोद तिवारी का उदबोधन निर्धारित तीस मिनट से बढ़कर लगभग सवा घण्टे हुआ। सांसद प्रमोद तिवारी संसद की इथिक्स कमेटी की भी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। इस कार्यक्रम में सत्ता एवं विपक्ष के नव निर्वाचित सांसदों के समूह में प्रमोद तिवारी के अनुभवशील उदबोधन को लेकर खासी प्रसन्नता भी देखी गयी। राज्यसभा सचिवालय द्वारा संसद की इस महत्वपूर्ण परिचर्चा में प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधित्व से जिले को पहली बार संसदीय उपलब्धि के गौरव का तकमा मिल सका है। यह जानकारी सांसद प्रमोद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सोमवार को यहां दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक