फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान खैरपुर मार्ग से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 810 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमपाल पुत्र दीप सिंह, निवासी ग्राम सलेमपुर, आधार सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना सलेमपुर में मुकदमा संख्या 223/2026, धारा 8ओमपाल20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी नितिनजावला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश चौधरी, उपनिरीक्षक विपुल कुमार, हेड कांस्टेबल जुगल किशोर तथा कांस्टेबल शिवम बालियान की टीम ने संयुक्त रूप से की। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
