सघन वाहन चेकिंग अभियान में 30 वाहनों के चालान, यातायात नियमों के पालन की अपील
खेरागढ़। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर थाना खेरागढ़ पुलिस ने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बाईपास रोड पर वाहनों की जांच की गई। मुख्य रूप से आमजन की सुरक्षा हेतु जांच की जा रही थी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 30 वाहनों के चालान किए। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। शाहरुख बेग 151188410

