EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क दुर्घटना में घायल ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, रीढ़ की हड्डी में क्रैक के बाद सर गंगाराम अस्पताल रेफ़र
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 0 0
    27 Jul 2026 18:26 PM



दिल्ली जाते समय बरेली के आगे हुआ हादसा, मुरादाबाद में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सर गंगाराम अस्पताल भेजा गया

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडेय रविवार देर रात दिल्ली जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद के पास उनकी रोडवेज बस एक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उन्हें रीढ़ और कमर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार, विक्रम पांडेय बस की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। यात्रा के दौरान एक अज्ञात वाहन ने बस को तेज टक्कर मार दी। जोरदार झटके से वह सीट से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी पीठ और कमर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें तत्काल मुरादाबाद के अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी और कमर में फ्रैक्चर की आशंका जताई। आवश्यक उपचार देने के बाद उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित दुर्घटना की सूचना मिलते ही सोमवार तड़के मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से विक्रम पांडेय की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अनुपम दीक्षित ने बताया कि विक्रम पांडेय की हालत पहले से बेहतर है और उनका उपचार जारी है। घटना की खबर फैलते ही हरदोई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जगत में चिंता का माहौल बन गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हसन अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, ज्ञानू पाल, राम लोटन, प्रशांत कनौजिया, पीपी वर्मा, रोहित कुमार, असद सिद्दीकी, शैलेश सिंह, इरशाद अहमद और महताब समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई कि विक्रम पांडेय जल्द स्वस्थ होकर फिर से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक