खेरागढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ब्रज प्रांत की प्रांत कार्ययोजना बैठक आगरा स्थित डॉ. एम.पी.एस. कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान सीकरी जिले के लिए के.के. मित्तल को बजरंग दल का जिला संयोजक तथा राजकुमारी राजपूत को मातृ शक्ति की जिला संयोजिका नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम खेरागढ़ आगमन पर डाक बंगला परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृ शक्ति के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, सेवा कार्यों को बढ़ावा देने तथा युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र भारद्वाज, जिला मंत्री जितेंद्र, जिला सेवा प्रमुख दीपक, माधव गर्ग, पियूष मित्तल, विपिन सिंघल, रविंद्र सिंह, महेश गर्ग, पप्पू सिक्रवार, कन्हैया पिज्जा, लेखराज चौधरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सशक्त विस्तार की उम्मीद जताई। शाहरुख़ बेग 151188410
