फोटो 01- फाइल फोटो आशा सिंह
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत से कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के हाता का पुरवा निवासी देवेन्द्र सिंह की पत्नी आशा सिंह (36) शनिवार की रात अपने कमरे में सोने जा रही थी। अचानक वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गयी। महिला के करंट चपेट में आने से बदहवास परिजन आनन फानन में उसे लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेजवाया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
