EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कारगिल विजय दिवस: सेवा भारती ने संगोष्ठी का किया आयोजन, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया याद
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 76
    26 Jul 2026 19:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । सेवा भारती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अशोक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरवीर सोलंकी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्णकालिक स्वयंसेवक महेंद्र दास जी ने सेवा भारती के विभिन्न सेवा प्रकल्पों और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी एक माह में अनिवार्य रूप से कम से कम एक नया सेवा कार्य शुरू करे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कारगिल के वीरों को नमन करते हुए कहा कि "यह ऐतिहासिक दिन भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पक्के इरादे और उस सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिसके बल पर 1999 में हमारे जांबाजों ने दुश्मन को खदेड़कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था। हमारे सैनिक सीमा पर बेहद कठिन परिस्थितियों में सिर्फ इसलिए डटे रहते हैं ताकि देशवासी चैन की नींद सो सकें। आज के पावन अवसर पर हमें इन शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उनसे राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।" संगोष्ठी को जिला कोषाध्यक्ष के.के. सिंह ने भी संबोधित किया और कारगिल विजय के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से हरवीर सोलंकी, महेंद्र दास, डॉ. पंकज वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष के.के. सिंह, गीता सोलंकी, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, पप्पू शाक्य, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश कुमार, अभय वर्मा, गौरव राजपूत, डॉ. राज वर्मा, डॉ. गिरीश, दूरबीन सिंह, मोहर सिंह शाक्य, सौरभ साहू, मुकेश राजपूत, योगेश कुमार, ज्ञानेंद्र लोधी, तेज पाल, सोमेंद्र, राम कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, गजराज, हरीश चंद्र, प्रेमपाल और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक