EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का इटावा दौरा – 604 करोड़ रुपये की 128 विकास परियोजनाओं का सौगात
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 54 66
    26 Jul 2026 19:14 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा । जनपद इटावा में भयमुक्त माहौल और सनातन संस्कृति व संस्कारों का पुनर्जागरण। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इटावा आगमन पर क्षेत्र की पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा को नमन करते हुए जनपदवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इटावा की भूमि भारत की गौरवशाली सनातन संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई पावन धरा है, जिसे वर्तमान सरकार भयमुक्त, समृद्ध और सशक्त बना रही हैं , इटावा की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2017 से पूर्व जिस इटावा के नाम पर भय, दहशत और पहचान का संकट खड़ा कर दिया गया था, आज वही इटावा विकास, सुरक्षा और सम्मान की नई मिसाल बनकर उभर रहा है। अब उत्तर प्रदेश या देश में कहीं भी जाने पर इटावा के युवाओं को हीन भावना का सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि उन्हें वही सम्मान मिलता है जो राज्य के अन्य जिलों के नागरिकों को प्राप्त है।मुख्यमंत्री जी ने इटावा जनपद को 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य इटावा की जनता के प्रति सरकार के अटूट विश्वास और कर्तव्य-बोध का परिणाम हैं।सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में ₹490 करोड़ की लागत से 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तथा ₹232 करोड़ की लागत से 300 बेड का गायनी ब्लॉक बनकर तैयार हुआ है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। जनपद के 540 गांवों में ₹1000 करोड़ की लागत से 'जल जीवन मिशन' के तहत कार्य जारी है, जिससे 2.35 लाख से अधिक परिवारों को 'हर घर नल' योजना से शुद्ध पेयजल मिलेगा।

 इटावा-ग्वालियर (NH-92) चंबल नदी पर ₹296 करोड़ की लागत से 'सिग्नेचर ब्रिज' का निर्माण। इटावा-कन्नौज (NH-91A) मार्ग पर ₹344 करोड़ की लागत से सुदृढ़ीकरण कार्य। इटावा-करहल मार्ग (NH-92) हेतु ₹228 करोड़ की परियोजनाएं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी तथा गंगा एक्सप्रेसवे (शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) के साथ इटावा क्षेत्र को औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की कार्रवाई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सनातन संस्कृति और हमारी धार्मिक आस्था का सम्मान करना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आस्था का पुनर्जागरण: वर्ष 2017 से पहले राज्य में कांवड़ यात्रा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी की शोभायात्राओं और दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे। आज पूरे प्रदेश में बिना किसी उपद्रव, कर्फ्यू या अराजकता के सभी पर्व और उत्सव हर्षोल्लास व पवित्रता के साथ मनाए जा रहे हैं।पूर्ववर्ती सरकारों में जो पैसा विकास के नाम पर लूट लिया जाता था या केवल एक वर्ग विशेष की बाउंड्री वॉल तक सीमित रहता था, आज वही धन सनातन आस्था के केंद्रों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जन-कल्याणकारी योजनाओं में उपयोग हो रहा है। संस्कार और सुरक्षाः मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है उनके लिए केवल जेल या जहन्नुम ही दो ठिकाने हैं। आज हमारी बेटियाँ सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे है।

 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब 'बीमारू राज्य' की श्रेणी से बाहर निकलकर भारत की अर्थव्यवस्था का प्रमुख 'ग्रोथ इंजन' बन चुका है। आज प्रदेश में "वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया" की जगह "वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज" और "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" (ODOP) की नीति लागू है। पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज इटावा के मेधावी नौजवान बिना किसी सिफारिश या घूसखोरी के, केवल अपनी योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने इटावा वासियों को आश्वस्त किया कि डबल इंजन की सरकार विकास, सुरक्षा, सुशासन और सनातन संस्कारों की रक्षा के लिए निरंतर कटिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, पूर्व सांसद श्री राम शंकर कठेरिया एवं विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, इस प्रगति में जनपद इटावा के नागरिक अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर है। इस कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को चाबी, प्रमाण पत्र, चेक वितरित किए गए। जिनमें कृषि विभाग के अंतर्गत श्रीमती संध्या पाल को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान किया गया, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना के अंतर्गत श्रीमती सोना देवी को तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत राजेश किशोर मिश्रा को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रीमती नीलू पाल, श्रीमती रानी देवी एवं श्री देवेंद्र कुमार को स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ई-रिक्शा हेतु डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनांतर्गत श्री आयुष कुमार को डेमो चेक प्रदान किया गया। जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना नगरीय के अंतर्गत श्रीमती सुजाता को आवास की चाबी प्रदान की गई । सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत कमल श्रीवास्तव को डेमो चेक प्रदान किया गया। श्रीमती जानकी एवं श्री अशोक कुमार को टूल किट वितरण, श्रम सम्मान योजन के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। श्री राकेश सिंह को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा श्री जनमेजय को मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजन के अंतर्गत स्वीकृत पत्र पर दिए गए।

माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंट किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साही, प्रभारी महिला कल्याण निगम कमलावती, पूर्व सांसद डॉ0 राम शंकर कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, समस्त जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर के0 विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। रिपोर्ट : शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक