EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कासगंज में कांग्रेस ने मनाया 'विजय दिवस', निकाला पैदल मार्च
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 55
    26 Jul 2026 19:07 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे "विजय दिवस" के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु पार्क से गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस लगातार नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन और विपक्ष के दबाव के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे छात्रों और कांग्रेस की वैचारिक जीत बताया।

पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी पूरे मार्ग पर तैनात रहा और जुलूस के साथ चलता दिखाई दिया। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी मूर्ति पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की रक्षा तथा जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लियामुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत,सत्य प्रकाश गुप्ता,इमरानअली,दीपक धनगर,मौहम्मद मियां, नूर मोहम्मद नूरी, गुलफाम सिंह, हजारीलाल, राजकपूर,अलीहसन, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, मीनाक्षी गौड़,ऊषा पाल, सुरभि, सोनी काश्यप, साजिल मियां, झम्मन सिंह, आत्माराम, रूमसिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, महेंद्र सिंह, झम्मन सिंह, अभिषेक दुबे, अलीहसन, सुशील शर्मा, चंचल, दीपू पाण्डेय,धर्मवीर, चमन ट्रेलर, शामिल रहे l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक