EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई में थोक व्यापारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, दुकान के कर्मचारियों समेत 14 गिरफ्तार
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 54 65
    26 Jul 2026 19:11 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में एक थोक परचून व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस चोरी की साजिश व्यापारी की दुकान पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों ने रची थी। उन्हें व्यापारी के घर में रखी नगदी की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मामला रेलवेगंज निवासी थोक परचून व्यापारी पंकज अग्रवाल से जुड़ा है। उन्होंने 17 जुलाई को शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 16-17 जुलाई की रात उनके घर से बड़ी मात्रा में नगदी चोरी हो गई। शिकायत में उन्होंने अपनी दुकान पर कार्यरत तीन कर्मचारियों पर संदेह जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम को जांच में लगाया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि दुकान पर काम करने वाले कुलदीप, दिव्यांशू और शोभित को घर में रखी नगदी की जानकारी थी। लालच में आकर उन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹1,28,99,310 की नगदी बरामद की गई है। हालांकि, दर्ज एफआईआर में चोरी गई कुल धनराशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। बरामद धनराशि और अन्य साक्ष्यों को मुकदमे का हिस्सा बनाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में हरदोई के अलावा लखनऊ और बाराबंकी जनपद के निवासी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न टीमों के समन्वय, तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के चलते इस बड़ी चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया जा सका। घटना के खुलासे के बाद स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने व्यापारियों से अपने कर्मचारियों का सत्यापन कराने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील भी की है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक