फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर मुश्तरका में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उत्तम सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम समाज को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा 'सेनानी', अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। 'मन की बात' कार्यक्रम के समापन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक उत्साह से ओत-प्रोत रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
