EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटान की चपेट में फिदानगर ! नदी का बदला बहाव बना ग्रामीणों की चिंता
Link
  • 151127516 - VIKKY SINGH 54 65
    25 Jul 2026 21:31 PM



ऊधम सिंह नगर में नदी का बदला रुख बना खतरा, ग्रामीणों ने कटान रोकने की उठाई मांग

केलाखेड़ा के फिदानगर में नदी कटान से मकानों और खेतों पर मंडराया संकट

कटान से सहमे ग्रामीण, नदी किनारे पत्थरों की पिचिंग कराने की मांग

ऊधम सिंह नगर: नदी का बढ़ता कटाव बना चिंता का विषय, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

 

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 फिदानगर में नदी का बदला रुख अब ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है। लगातार हो रहे कटान से कई मकानों और कृषि भूमि पर खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव आबादी की ओर बढ़ रहा है और हर साल उपजाऊ जमीन नदी में समाती जा रही है। इसी को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नदी किनारे पत्थरों की पिचिंग कराने और बरसात से पहले सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कटान रोकने के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में कई घरों और खेतों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है। देखे विक्की सिंह की रिपोट 

20260725211338226174806.mp4

20260725212920708614413.mp4



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक