EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट रहे सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, फूलन देवी पुण्यतिथि में जाने से रोकने का आरोप
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    25 Jul 2026 20:03 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी रही। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को एक बार फिर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि उन्हें पार्टी कार्यालय में आयोजित वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने से भी रोक दिया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया। सपा का कहना है कि छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर उठ रही आवाजों को दबाने के लिए सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नेताओं को घरों में रोका जा सकता है, लेकिन समाजवादी पार्टी और छात्रों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक