EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्रीनवुड स्कूल में छात्र-छात्रा संसद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 54 65
    25 Jul 2026 18:13 PM



रामपुर। ग्रीनवुड स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र एवं छात्रा संसद का भव्य गठन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। चयनित विद्यार्थियों को बैज एवं ध्वज प्रदान कर उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्र संसद के प्रतिष्ठित पदों के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। चयन प्रक्रिया के बाद योग्य विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सम्मान मिलने पर सभी पदाधिकारियों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान, प्रशासक सैयद अली खान, प्रधानाचार्य विनोद कुमार भट्ट, उप-प्रधानाचार्य शकील अहमद तथा हेड मिस्ट्रेस परवीन खान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज एवं ध्वज प्रदान कर शपथ ग्रहण कराई।

डायरेक्टर शाहिद खान ने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान और प्रशासक सैयद अली खान ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

बॉयज़ सेक्शन में मनसिरत सिंह को हेड बॉय, राघव ध्यानी को वाइस हेड बॉय, मोहम्मद बिलाल को स्पोर्ट्स कैप्टन, करनवीर को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, सूफियान को डिसिप्लिन कैप्टन, अदीब अली को वाइस डिसिप्लिन कैप्टन, मोहम्मद अली हसन को लिटरेरी कैप्टन तथा मोहम्मद सामी को कल्चरल कैप्टन चुना गया। इसके अलावा नेहरू, गांधी, सरोजिनी और टैगोर हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन, हाउस प्रीफेक्ट एवं स्कूल प्रीफेक्ट की भी घोषणा की गई।

गर्ल्स सेक्शन में रहीमा रहमान को हेड गर्ल, उल्या हक को वाइस हेड गर्ल, खिजरा सुल्तानी को स्पोर्ट्स कैप्टन, फलाह उजैर को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, आमना कमाल को डिसिप्लिन कैप्टन, सारा खान को वाइस डिसिप्लिन कैप्टन, ताइफा अंसारी को लिटरेरी कैप्टन तथा हिरा नाज़िर को कल्चरल कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विभिन्न हाउसों के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट भी नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एहतेराम अली, मुर्तजा खान, उबैद खान, शकील अंसारी, फिरोज़ हैदर, मोहम्मद नाज़िम, शादाब खान, मंदीप सिंह, अमीन अली, मुदित शर्मा, मोहम्मद सादिक, अब्दुल हमीद सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। रिपोट - मुजम्मिल खान  151171378 



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक