EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस अलर्ट, प्रभारी निरीक्षक ने की अधिकारियों की ब्रीफिंग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    24 Jul 2026 19:40 PM



श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, जाम न लगने पर विशेष जोर

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार ने यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था हर हाल में सुचारु बनी रहनी चाहिए तथा किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कहीं यातायात का दबाव बढ़े तो तत्काल वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू की जाए और आमजन के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को भी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यातायात पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना