EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रेलवे संपत्ति चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा और चोरी का माल बरामद
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    24 Jul 2026 19:37 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज।* रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज और अपराध आसूचना शाखा कासगंज की संयुक्त टीम को रेल संपत्ति चोरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असलम के कुशल दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत टीम ने तीन शातिर चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई 2026 को संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की निगरानी पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने कासगंज स्थित राज कोल्ड स्टोरेज के पास घेराबंदी की। टीम ने एक ई-रिक्शा (पंजीकरण संख्या: UP 87 AT 2768) को रोका l जिसमें आरोपी चोरी की रेलवे संपत्ति लादकर ले जा रहे थे। मौके से टीम ने तीन आरोपी मुजाहिद (उम्र 30 वर्ष) पुत्र गुततन, निवासी हुल्का मोहल्ला एवं शेर सिंह उर्फ भोला (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी: माल गोदाम रोड व राजन (उम्र 29 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार, निवासी: जय जयराम तथा को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार आरोपी मामले का चौथा आरोपी राजेंद्र उर्फ रावी (पता अज्ञात) फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे अपने नशे के खर्च को पूरा करने के लिए छिपते-छिपाते रेलवे लाइनों और परिसरों से कीमती लोहा व अन्य सामान चोरी करते थे। इस चोरी के माल को वे चलते-फिरते कबाड़ियों को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।

संयुक्त टीम ने मौके से भारी मात्रा में रेलवे संपत्ति और चोरी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है l वहीं 1 अदद लोहे का गाडर और 3 रेल लाइन के टुकड़े (जिनकी लंबाई क्रमशः 17, 5, 6 और 7 फीट है)। बरामद सरकारी संपत्ति की कीमत लगभग रूपये 10,000 आंकी गई है। वहीं ई-रिक्शा संख्या UP 87 AT 2768 को भी मोके से बरामद किया है l इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट कासगंज में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 7/26, धारा 3 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान दोपहर करीब 01:00 बजे मौके पर ही बीएनएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया। मामले की आगे की विवेचना उप-निरीक्षक गुलाब सिंह राना द्वारा की जा रही है।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में मुख्य रूप से सउनि. गुलाब सिंह राना,हेड कांस्टेबल धारा सिंह मीना,कांस्टेबल विश्राम मीना,कांस्टेबल सुभाष चंद्र शामिल रहे l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना