EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नेहरू मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल, छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर मामला गंभीर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    24 Jul 2026 19:09 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के जसर दरवाजा समीप स्थित नेहरू मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों के आरोप व पड़ताल में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी मालूम पड़ रही हैं। करीब 115 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई फिलहाल केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित होने का मामला सामने आया है। इससे नियमित शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर भी अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप गर्ग के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य पिछले तीन दिनों से विद्यालय नहीं पहुंचे हैं। आरोप हैं कि उन्होंने केवल फोन पर अनुपस्थित रहने की सूचना दी, जबकि अवकाश के लिए कोई लिखित आवेदन विद्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे विद्यालय का प्रशासनिक संचालन और शैक्षणिक गतिविधियां दोनों प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक वातावरण का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की लापरवाही उन दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा।
इसी बीच विद्यालय से जुड़े कर्मचारी इंद्राज को लेकर भी एक मामला सामने आया हैं। आरोप है कि वह इसी विद्यालय में कार्यरत होने के साथ-साथ प्रबंधक के एक निजी विद्यालय में भी कार्य करते पाए गए हैं। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह मामला नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है।
स्थानीय नागरिको ने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना