EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रंग लाया विधायक मोना का प्रयास, मंगापुर में स्टेडियम को मिली मंजूरी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    24 Jul 2026 19:06 PM



रामपुरखास के मंगापुर में स्टेडियम निर्माण को लेकर खिले युवाओं के चेहरे

फोटो-01 पीपी, विधायक आराधना मिश्रा मोना

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के द्वारा रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम की मंजूरी का प्रयास रंग लाया है। विधायक मोना के प्रस्ताव पर शासन द्वारा सांगीपुर विकासखण्ड के मंगापुर में स्टेडियम के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था को नामित करते हुए बजट का आगणन तलब किया गया है। शुक्रवार को खेल के क्षेत्र में करोड़ों की सौगात की जानकारी होेते ही क्षेत्र के युवा वर्ग के चेहरे खासे खिले दिखे। शासन के विशेष सचिव कुमार विनीत द्वारा निर्गत तेईस जुलाई को युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग को मंगापुर में स्टेडियम के निर्माण की कार्य योजना स्वीकृत किये जाने का शासनादेश निर्गत किया गया है। बतादें क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा क्षेत्र के मंगापुर में स्टेडियम के निर्माण को लेकर शासन को प्रस्ताव सौंपा गया था। कार्य योजना को स्वीकृत कराने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी के साथ विधायक आराधना मिश्रा ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया था। वहीं बीते वर्ष विधानसभा सत्र में भी स्टेडियम को स्वीकृत कराने को लेकर विधायक आराधना मिश्रा द्वारा सदन में सरकार के समक्ष सवाल उठाया गया था। इसके तहत महानिदेशक युवा कल्याण विभाग द्वारा बीते वर्ष 26 दिसंबर को विधायक के प्रस्ताव पर कार्यदायी संस्था नामित किये जाने के बाबत शासन से पत्राचार किया गया था। स्टेडियम कार्य योजना की मंजूरी की यह जानकारी विधायक मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है। वहीं स्टेडियम की मंजूरी को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासी खुशी देखी जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना