EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसान नेता ने भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट बढ़ाने और प्रभावित किसानों को पट्टा व नौकरी देने की माँग की
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    24 Jul 2026 18:04 PM



प्रयागराज। जनपद प्रयागराज की सोरांव तहसील में जारी भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसान नेता बबलू दुबे ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मुलाकात की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष (प्रयागराज) बबलू दूबे ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को किसानों के हितों से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा। और वहीं मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे ने सोरांव तहसील क्षेत्र में अधिग्रहित की जा रही जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया के कारण जो किसान भूमिहीन और गरीब हो रहे हैं, उन्हें जीवनयापन के लिए कृषि योग्य सरकारी जमीन का पट्टा आवंटित किया जाए। इसके साथ ही, प्रभावित किसानों के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग में उनके बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने तथा जमीन देने वाले किसानों को अन्यत्र जमीन खरीदने (रजिस्ट्री कराने) पर स्टाम्प शुल्क में विशेष छूट देने की मांग रखी गई। जिलाधिकारी ने किसानों की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। रिपोट -  प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188817

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक