फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी अमरोहा। कैमरामैन से शादी करने वाली रीलबाज तीन बहनें सुर्खियों में हैं। हिंदूवादी संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। पुलिस भी एक्टिव हो गई है। गुरुवार दोपहर 1 से 4 बजे तक तीनों दुल्हन और उसके पति से थाने में पूछताछ की गई।
बड़ी बहन बीटेक कर रही है। छोटी दोनों बहनें इंटर पास हैं। उन्होंने ने कहा- हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है। हम तीनों बालिग हैं। हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे, लेकिन ऐसा कोई घर नहीं मिला, जहां तीन लड़के हमारी उम्र के हों। इसलिए हमने एक लड़के से शादी कर ली। हम मर जाएंगे, लेकिन अलग नहीं होंगे।
शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर कहा- कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं। हम तो ऐसे ही खुश हैं, अगर कोई हमसे सबूत मांगता है तो फिर देखेंगे। तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में की थी
मंदिर में हवन-पूजन, सात फेरे लिए
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में धौरिया गांव की रहने वाली अल्का (20), देविका (19 साल) और संतोष (18 साल) बहनें हैं। तीनों इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है।
श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली।
परिवार के लोग शादी में शामिल नहीं हुए
मंदिर में कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया। इसमें कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
