EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सैंया में तेंदुए की 10 खाल और सिर सहित चार तस्कर दबोचे, वन विभाग व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कि कार्यवाही
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    24 Jul 2026 17:14 PM



 आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित होटल में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल, सिर और एक कार बरामद कर हुई। आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर मध्य प्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र से करीब 40 हजार रुपये में खाल खरीदकर विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये में बेचते थे। वन विभाग के अनुसार वन्यजीव तस्करी की सूचना मिलने के बाद करीब ढाई महीने से टीम आरोपियों पर नजर रखे हुए थी। वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीन ने सुनियोजित रणनीति के तहत ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया। कई दौर की बातचीत और वीडियो कॉल के जरिए खाल की पुष्टि की गई। सौदे के लिए पहले से स्थान की रेकी कर ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल तय किया गया। तस्करों को वहीं बुलाकर ठहराया गया। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में दबिश दी।

इनकी हुई गिरफ्तारीः वन रेंजर खेरागढ़ सम्यक सिंह और फतेहाबाद

कड़ियां खंगालने में जुटी टीम

डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वन्यजीव तस्करों का बड़ा नेटवर्क होने के संकेत मिले हैं। आरोधियों से मिली जानकारी के आधार पर उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सूचनाएं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), मध्य प्रदेश वन विभाग और एसटीएफ को भेजी जाएंगी।

रेंजर विशाल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में होटल के कमरे से सतपाल नाथा निवासी फरीदाबाद (हरियाणा),

गुरुवार को वन विभाग की गिरफ्त में वन्यजीव तस्कर, साथ में संयुक्त टीम। मौके से 10 तेदुओं की खाल भी बरामद की गई।

फिल्मी अंदाज में बिछाया जाल

वन विभाग, वाइल्डलाइफ एसओएस और पुलिस ने पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की। डिकॉय खरीदार के जरिए तस्करों को आगरा बुलाया गया। होटल में सौदे की बातचीत और वीडियो कॉल पर खाल दिखवाने के बाद टीम ने दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। आखिरी समय तक कार्रवाई की भनक नहीं लगी।

भोगीराम आदिवासी निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश), गब्बर निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) और भगत सिंह निवासी

बरामद सामान की जांच शुरू

तस्करों से बरामद सामान और वाहन की वाइल्डलाइफ एसओएस गहन जांच कर रही है। सभी बरामदगी को सील कर साक्ष्य सुरक्षित किए गए हैं। अधिकारियों को अन्य तस्करों के आगरा पहुंचने की सूचना भी मिली थी। इसके चलते टीम ने बिना देर किए कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410 

 



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना