बेलीपार थाना क्षेत्र में राप्ती नदी से मिले सराफा व्यापारी रामलाल वर्मा (70) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक किशोर भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, मलां व निवासी मुख्य आरोपी प्रिंस गए एक लाख पांडेय ने उधार दिए रुपये वापस मांगने से परेशान होकर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक, लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट, 6,595 रुपये नकद, मृतक का पैन और आधार कार्ड बरामद किया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हत्या की पुष्टि हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें गर्दन के बाईं ओर चाकू के छह गंभीर वार के निशान मिले।
मूलरूप से बांसगांव क्षेत्र के धस्का भटास निवासी रामलाल वर्मा की कटरा मलांव में सोने-चांदी की दुकान है। बुधवार सुबह वह रोज की तरह दुकान के लिए निकले थे। कौड़ीराम से ऑटो से कसिहार ऑटो स्टैंड पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद प्रिंस पांडेय ने उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उसका ममेरा भाई अंशु दुबे, निवासी बुधनापार (सिकरीगंज) भी बाइक पर बैठ गया।
दोनों आरोपी रामलाल को मंदिर दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बंधे के पास स्थित मंदिर ले गए। वहां अंशु ने पीछे से उनका हाथ पकड़ लिया, जबकि प्रिंस ने गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घसीटकर नदी किनारे पहुंचाया और राप्ती में फेंककर भाग गए। पुलिस के अनुसार, इस साजिश में रूदाइन (मझगांव) निवासी एक 15 वर्षीय किशोर और प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दिव्यांश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक किशोर भी पकड़ा गया है। एक अन्य आरोपी की पहचान हुई है, जिसकी तलाश जारी है। - दिनेश पुरी, एसपी साउथ रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511
