EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुंडल ठगी का खुलासा: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-चाकू, जिन्दा कारतूस और नकली नोटों का बंडल बरामद
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    24 Jul 2026 16:16 PM



खेरागढ़ थाना पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर सोने के कुंडल ठगने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी किए गए दो सोने के कुंडल, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नकली नोटों जैसा कागज का बंडल बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को कस्बा खेरागढ़ के बाईपास रोड चौराहे पर दो युवकों ने एक महिला सुनीता देवी निवासी बालाजी की स्कूल के पास खेरागढ़ घर से सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने निकली थी को दो अपराधियों ने साजिश के तहत बातों में उलझाकर उसके सोने के कुंडल ठग लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर 19 जुलाई को खेरागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर कार्तिक और सरवन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से महिला के दोनों कुंडल बरामद हुए। इसके अलावा एक आरोपी के पास से देशी तमंचा और जिंदा कारतूस तथा दूसरे के पास से अवैध चाकू मिला। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। साथ ही लोगों को झांसा देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नकली नोटों जैसा कागज का बंडल भी बरामद हुआ।

पुलिस खेरागढ़ थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा का कहना है कि बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

खेरागढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में ठगी, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410 



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना