फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव में जमीन पर दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने तीन लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बदामा देवी पत्नी दशरथ यादव ने पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब आठ बजे शैलेन्द्र सिंह, शशी सिंह व मीना मिश्रा उसकी आराजी संख्या 157 में बने मकान को तोड़कर जबरन दरवाजा लगाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया और घटना की वीडियो फुटेज भी बनाए जाने की बात कही। आरोप है कि मकान पर उसका 30-40 वर्षों से कब्जा है और विपक्षी लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की ।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
