दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु 15 सितम्बर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने तथा छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण तक की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया है कि उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) में अध्ययनरत छात्रों के नवीनीकरण (रेनुवल) के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी शिक्षण संस्थान में जमा करने की अवधि 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति दर्ज करने तथा अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त कर पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित अग्रसारित करने की प्रक्रिया 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन तथा अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रम एवं संस्थाओं को ब्लॉक करने की कार्यवाही 15 सितम्बर से 5 नवम्बर 2026 तक की जाएगी। उन्होनें बताया है कि दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) में अध्ययनरत नवीन (फ्रेस) छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालने की अवधि 16 सितम्बर से 2 नवम्बर 2026 तक निर्धारित है। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित हार्डकॉपी शिक्षण संस्थान में जमा करने की प्रक्रिया 16 सितम्बर से 4 नवम्बर 2026 तक पूरी की जाएगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र-छात्राओं के विवरण का मिलान, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद अग्रसारित करने की प्रक्रिया 16 सितम्बर से 10 नवम्बर 2026 तक की जाएगी। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन तथा अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रम एवं संस्थाओं को ब्लॉक करने की कार्यवाही 16 सितम्बर से 25 नवम्बर 2026 तक पूरी की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
