EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व चिकित्साधिकारी का इलाज के दौरान निधन, जताया गया दुख
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Jul 2026 19:43 PM



फोटो-04 फाइल, मृतक-डा0 हरिश्चंद्र शुक्ल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना में घायल हुए पूर्व चिकित्साधिकारी डा0 हरिश्चंद्र शुक्ल 73 के निधन को लेकर सगरा सुन्दरपुर क्षेत्र में गुरूवार को शोक का माहौल देखा गया। सोलह जुलाई को डाक्टर शुक्ल घर से स्कूटी से किसी काम से निकले थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप अज्ञात बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। लालगंज ट्रामा सेंटर में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पड़ोसी जिले रायबरेली एम्स में रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक देख परिजन उन्हें लखनऊ के मैक्स अस्पताल ले गये। गुरूवार की भोर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया । इधर बाजार के साथ डा0 शुक्ल के पैतृक गांव पूरे शुक्लन हण्डौर में भी शोक का माहौल देखा गया। डाक्टर हरिश्चंद्र श्रीराम कथा आयोजन समिति के संरक्षक भी थे। निधन की जानकारी पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता डॉ0 राकेश सिंह, विश्वम्भर नाथ शुक्ल, प्रतीक शुक्ल, पूर्व बीडीसी राजकुमार शुक्ल, मानस ग्रन्थ संरक्षा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र तिवारी, समाजसेवी संजय शुक्ल, मदन तिवारी, मनोज तिवारी आदि ने डा0 हरिश्चंद्र के निधन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति कहा है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना