EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर में पालतू कुत्तों पर क्रूरता, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    23 Jul 2026 19:39 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना  क्षेत्र के संदहा (डोमनपुर) गांव में पालतू कुत्ते को जान से मारने और दूसरे कुत्ते को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 जुलाई को कुछ लोगों ने उसके पालतू रॉटविलर कुत्ते को मार डाला, जबकि दूसरे पालतू पिटबुल कुत्ते पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित के अनुसार, घटना के संबंध में पूछताछ करने आरोपितों के घर पहुंचने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में 5 जुलाई को पंचायतनामा कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना