EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Jul 2026 19:36 PM



कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता बोली-इण्डिया गठबंधन छात्रों की लड़ेगा लड़ाई

फ़ोटो,  लालगंज में पत्रकार वार्ता करती विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने विधानसभा के शुरू होने वाले मानसून सत्र में पेपरलीक और अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी के मुददे पर सरकार की कांग्रेस की ओर से तगड़ी घेराबंदी का ऐलान किया है। उन्होने कहा कि पेपरलीक को लेकर उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में नाराज छात्र दिल्ली के जंतर मंतर के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होने कहा कि वहां प्रदर्शन के दौरान केंद्र के अधीन दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को बड़ी संख्या मे चुटहिल किया है। गुरूवार को नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सीएलपी नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि पेपरलीक गैर राजनैतिक मुददा है। उन्होेने कहा कि इससे हर घर में बच्चे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि राजनीति में नैतिकता एक अहम मुददा है। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा न देना नैतिक जिम्मेदारी से भाजपा का मुंह मोड़ना है। बतौर उदाहरण आराधना मिश्रा ने कहा कि रेल दुर्घटना को लेकर तत्कालीन रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री समेत इसके पहले कांग्रेस शासनकाल में कई मंत्रियों ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा दिया है। उन्होने सवालिया अंदाज मे कहा कि क्या पूर्व में इस्तीफा देने वाले मंत्रियों का कोई दोष सिद्ध हुआ। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेपरलीक मसले पर फास्टटैªक कोर्ट में मुकदमा चलाने के ताजा बयान की भी घेराबंदी की। उन्होने कहा कि क्या प्रधानमंत्री बताएंगे कि पेपरलीक को लेकर अभियुक्त तय हो गये हैं। उन्होने जोर देकर कहा कि छात्रों पर बर्बरता के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने की जगह मोदी सरकार का इस पर चर्चा कराने का राग अलापना गैर जिम्मेदाराना है। वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चन्दा चोरी को लेकर विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यह आस्था के साथ अभूतपूर्व विश्वासघात है। उन्होने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को बताए कि चंदा चोरी के भ्रष्टाचारी आखिर कितने बड़े हैं। उन्होने सवाल दागा कि किस डर या भय से भाजपा व सरकार इस मामले मे बड़े भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास क्यूं कर रही है। उन्होने कहा कि चंदा चोरी से स्पष्ट है कि भाजपा भगवान श्रीराम से जुड़ी आस्था तक के साथ विश्वासघात करने में परहेज नहीं कर सकी। उन्होने तंज कसा कि ऐसे में यह सरकार इंसान के साथ क्या क्या धोखा अब नहीं कर सकती। प्रदेश खासकर प्रतापगढ़ एवं रामपुरखास में इस समय डीएपी तथा यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध न होने को उन्होने भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर होना करार दिया। प्रदेश में लगातार बने बिजली संकट को लेकर भी उन्होने कहा कि सरकार आपूर्ति को लेकर विफल हो चुकी है। विधानसभा के मानसून सत्र की समयावधि कम होने को लेेकर भी कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने नाराजगी जतायी। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें जनता से जुडे मुददों पर चर्चा नहीं कराना चाहती। उन्होने कहा कि मानसून सत्र में कांग्रेस सदन में पेपरलीक तथा अयोध्या में चढ़ावा चन्दा चोरी को प्रमुख मुददा रखेगी। उन्होने कहा कि हर कीमत पर सरकार को इन दोनों अहम मुददो पर विपक्ष जबाबदेही के लिए बाध्य करेगा। प्रेस वार्ता के दौरान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी मौजूद रहे। इसके पहले विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुई। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा की। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के मोठिन गांव में हाल ही में समाजसेवी विनोद मिश्र के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। वहीं उन्होनें कटरा मातादीन, धारूपुर, खण्डवा, प्रतापपुर, खपराही, ननकू दुबे का पुरवा, वीरसिंहपुर, लकुरी, भटनी व स्वामी करपात्री चौराहे पर भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुडी योजनाओं के संचालन में सहयोग मांगा। दौरे में पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल, जिपंस लालजी यादव व रघुनाथ सरोज, राकेश चतुर्वेदी, लालजी पटेल, नागेश जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, महन्थ दुबे, महासचिव रवीन्द्र मिश्र, जितेन्द्र द्विवेदी, मोहनलाल चौबे, आशीष तिवारी, जगदीश तिवारी बबलू, गुडडू द्विवेदी, रिंकू शुक्ला, मक्खन लाल साहू, मण्टू उपाध्याय, सोनू तिवारी, मोहित यादव, बाल मुकुन्द तिवारी, मोनू पाण्डेय, आदित्य तिवारी, लवलेश पटेल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना