EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीनी विवाद में दबंगों ने किसान परिवार पर किया लोहे की रॉड से हमला, तीन घायल
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    23 Jul 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोही गांव में जमीन से संबंधित विवाद को लेकर एक किसान परिवार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में धर्मपाल, रविन्द्र पाल और अरुण प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार गांव का एक साधारण किसान परिवार बताया जा रहा है। आरोप है कि परिवार के ही दबंग व्यक्ति रमी और उसके पुत्रों ने पूर्व नियोजित तरीके से एकराय होकर पीड़ितों पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। विवाद बढ़ता देख और कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने की नीयत से आरोपी रमी ने खुद के सिर में भी खुद ही चोट मार ली और बचाव पक्ष की तहरीर लेकर पहासू थाने पहुंच गया।
घटना के तुरंत बाद घायलों को पहासू स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
फिलहाल, पीड़ित परिवार पुलिस से त्वरित न्याय और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दबंग पक्ष के तीन लोगों के नाम इस मामले में सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना