EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा की गौशाला में हथियारबंद बदमाशों का धावा, चौकीदार को बनाया बंधक
Link
  • 151171722 - NARAYAN 65 65
    23 Jul 2026 10:56 AM



 

  •  
  • तमंचे के बल पर गौशाला से 10–12 गोवंश ले जाने का आरोप
  • कोसीकलां में देर रात सनसनी, गौशाला में घुसे हथियारबंद बदमाश
  • गोवंश ले जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, नाकेबंदी कर शुरू की तलाश
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की पहचान में जुटी जांच टीम
  • मथुरा गौशाला कांड: चौकीदार ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में देर रात एक गौशाला में हथियारबंद बदमाशों के घुसने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि बदमाशों ने चौकीदार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर कई गोवंश वाहन में लाद लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के ग्राम ऐंच स्थित अस्थायी गौशाला में देर रात करीब एक बजे 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। चौकीदार महाराज सोरन दास का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी।

चौकीदार के अनुसार, बदमाश गौशाला से लगभग 10 से 12 गोवंश एक वाहन में लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना पर थाना कोसीकलां पुलिस और शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देखे बरसाना से नारायण की रिपोट 

20260723105400117882724.mp4

2026072310542597062786.mp4



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना