फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र चौबेपुर पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर महिला से रुपये हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के डुबकियां से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में एक महिला ने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन दिलाने का झांसा देकर उससे रुपये ठग लिए गए। मामले में मुकदमा संख्या 673/2025, धारा 316(5), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा की जा रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 8:35 बजे पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र भगवत सिंह, निवासी सिरसी, गनेशपुर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 20 वर्ष) को डुबकियां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव तथा कांस्टेबल जूनून पासवान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
