EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घायल वृद्ध की मौत, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    22 Jul 2026 19:48 PM



फोटो, मृतक-राधेश्याम शुक्ल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना में घायल वृद्ध की बुधवार को मौत हो गयी। लालगंज कोतवाली के नया पुरवा निवासी बासठ वर्षीय राधेश्याम शुक्ल बीते रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच शाम करीब छः बजे गांव समीप अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये। हालत में सुधार देख घायल को घर लेकर चले आये। बुधवार को घायल की हालत अचानक बिगड़ जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा संेटर ले आये। यहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने राधेश्याम शुक्ल को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना