EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : धीरज ओझा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    22 Jul 2026 19:42 PM



रानीगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा बनेगी और मजबूत : धीरज ओझा

बूथ से बनेगी जीत की राह, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : रणजीत सिंह कुशवाहा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। बूथ अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का सच्चा प्रतिनिधि है। उन्होंने सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। इन उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क, संगठनात्मक बैठकें एवं लाभार्थी संपर्क अभियान चलाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ होता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। सम्मेलन में बूथ समितियों की सक्रियता, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अधिवक्ता सत्यम ओझा, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पुष्पा सरोज, विवेक शर्मा, बृजेश पटेल, लव सिंह गहलोत, नीरज ओझा, अजय ओझा, गौरव तिवारी, जीशान खान, सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश मिश्रा, अंगद मौर्य, हितेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी अभियानों में नई सफलता हासिल करेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151010949



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना