EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एन्क्लेव के पूर्व महासचिव ए.के. जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    22 Jul 2026 19:41 PM



 

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के पूर्व महासचिव ए.के. जैन के खिलाफ सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता गौरव बंसल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 8 जून की सुबह वह सोसायटी के सेंट्रल पार्क में योग एवं व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद पूर्व महासचिव ए.के. जैन ने उन्हें देखते ही कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार विरोध करने पर भी वह नहीं रुके और लगातार अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते रहे।

गौरव बंसल का कहना है कि घटना के साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वीडियो बनते देख ए.के. जैन और अधिक आक्रोशित हो गए तथा सार्वजनिक रूप से अपशब्द और अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे।

मामले की शिकायत सिहानी गेट थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उपलब्ध कराए गए वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सोसायटी के इस चर्चित मामले के बाद निवासियों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार और अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष की जाएगी। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना