फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। बुधवार शाम कासगंज शहर में एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज तथा राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने किया,जिन्होंने विरोध स्वरूप अपने हाथों में हथकड़ी पहनकर मार्च का नेतृत्व किया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के निर्देशन में
विरोध मार्च रेलवे स्टेशन स्थित साहब वाली पुलिया से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रूप पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। मार्च के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते रहे और निर्धारित स्थल रूप पार्क पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी को हिरासत में लेना भी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग दोहराई।प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, अमित यादव भय्यू, प्रतिभा सिंह, दिव्या शर्मा, तरुण शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह बैस,दीप कुमार पाण्डेय, अर्चिका मिश्रा, अभिषेक दुबे,राजा सलमानी एन एस यू आई से पंकज चौधरी अहिरजादे, अक्की राजपूत, बंटू कुशवाहा, राहुल, दीपक दुर्गा कॉलोनी,रोहित बघेल आकाश यादव प्रतिभा सिंह रजत पांडे मोहित बघेल विकास बघेल विष्णु बघेल रोहित यादव मनी बघेल जतिन पाल मोहित पंडित शानू पंडित आदि उपस्थित रहे l रिपोट - संजय सिंह 151110069
