फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में बुधवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही 71 वर्षीय महिला ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।जानकारी के अनुसार, मृतका बिंदु चौबे पत्नी भोलानाथ चौबे मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, गांव निवासी संजय चौबे पुत्र पृथ्वीनाथ चौबे ने डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
