- बानमोर में तेज रफ्तार क्रेटा का कहर, महिला की मौत, 12 वर्षीय नातिन घायल
- हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर
- महिला की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, सहायता राशि की मांग
- आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शुरू की कार्रवाई
- बानमोर में हादसे के बाद थाने का घेराव, परिजनों ने न्याय की उठाई मांग
- मुरैना हाईवे पर हादसा, मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम की कोशिश
मध्य प्रदेश के बानमोर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे अपने घर लौट रही 55 वर्षीय रेखा, पत्नी राधेश्याम लोहपीटा, को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रही 12 वर्षीय नातिन बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि दोनों बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और घुमक्कड़ समाज के लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने का घेराव किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अगले दिन मृतका के परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शव के साथ चक्का जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260722184823442401378.mp4
20260722184858233318418.mp4
20260722184859108474215.mp4
20260722184921005800751.mp4
