EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दूसरे दिन भी बंद रहा स्टीमर, हजारों लोग परेशान
  • 151112186 - RAMNIVAS 54 65
    22 Jul 2026 17:20 PM



 

 

 

जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों किलोमीटर से भुगत रहे लोग

 

आगरा । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अनुमति नहीं लेने के कारण बंद कराया दिया गया,स्टीमर दूसरे दिन भी बंद रहा। जिससे हर रोज आवागमन करने वालों समेत हजारों लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किन्तु इतनी बड़ी लापरवाही के बाद ये तक सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। आखिर स्टीमर कब चालू होगा। महज दस बीस किलोमीटर की जगह पर लोगों को सैकड़ों किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। और जिम्मेदार मौन व्रत लिए बैठे हैं।

चंबल नदी पिनाहट घाट पर बरसात के दिनों में पैंटून पुल हटने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टीमर संचालित कराकर लोगों को आवागमन कराया जा रहा है। किन्तु मंगलवार शाम को महुआ पुलिस ने स्टीमर संचालन बंद करा दिया। पुलिस का कहना था। कि स्टीमर संचालन की मध्यप्रदेश वन विभाग से अनुमति नहीं ली गयी है। इस कारण स्टीमर संचालन बंद करा दिया गया है। जो बुधवार को दूसरे दिन भी बंद रहा है। सुबह से शाम तक हजारों लोग घाट पर स्टीमर से पार उतरने के लिए घाट पहुंचे। जहां स्टीमर नहीं चलने पर वापस लौटते रहे। तो जरूरी काम होने पर लोगों को सैकड़ों किलोमीटर का लंबा चक्कर भी लगाना पड़ रहा है। वास्तविकता से देखा जाए तो गलती लोक निर्माण विभाग की है। और खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्टीमर संचालन बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। किन्तु शासन प्रशासन दोनों ही मौन है। आखिर जिम्मेदारों की ज़बाब देही और लोगों की परेशानी का खामियाजा जिम्मेदारों को भुगतना ही चाहिए। इस कारण लोगों में भारी आक्रोश भी है।

रंजीत शर्मा निवासी गुढ़ा थाना महुआ, मुरैना मध्यप्रदेश ने बताया कि हर वर्ष लोक निर्माण अनुमति लेने में देरी करके लोगों को परेशान करता है। इस मामले को जिलाधिकारी आगरा को गंभीरता से लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रिपोर्ट रामनिवास वर्मा 151112186



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक