EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिनाहट ईओ और चेयरमैन ने किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण
  • 151112186 - RAMNIVAS 54 65
    22 Jul 2026 16:08 PM



आगरा । नगर पंचायत पिनाहट में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट किरावली हेमंत कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी ने संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 8 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और कूड़े के ढेर मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण में वार्ड की गलियों में अपेक्षित साफ-सफाई नहीं मिलने पर अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार ने संबंधित सफाई नायक रामबाबू को कड़ी फटकार लगाई। लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एक सफाई कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान चेयरमैन रामरती देवी ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट रामनिवास वर्मा 151112186



Subscriber

188809

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक