EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा, दो बसों के बीच फंसने से महिला यात्री की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 54 65
    22 Jul 2026 15:57 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय महिला यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी नेहा सिंह, पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेहा एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की बसें आगे बढ़ीं, जिससे वह दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने दोनों बस चालकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सामने खड़े यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा और बसों को आगे बढ़ा दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना ने परिवार के पुराने जख्म भी हरे कर दिए। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 वर्ष पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह की भी सड़क हादसे में ट्रक और डीसीएम के बीच फंसकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद नेहा नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं।
अब नेहा की असमय मौत से उनकी 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटे विवेक के सिर से मां का साया भी उठ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 

 



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना